महाभारत एक्टर नीतिश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) को कृष्ण के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। शो में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्टर ने भोपाल पुलिस को दी गई शिकायत में दांवा किया है कि उनकी पत्नी स्मिता उनके मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। इतना ही नहीं उन्हें उनकी बेटियों से भी नहीं मिलने देती हैं। अब इस मामले में स्मिता के वकील चिनमय वैद्य ने बयान दिया है।
Nitish Bharadwaj with ex wife (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- गुस्से में Abhishek Bachchan ने बहन नव्या के काट दिए थे बाल, फिर जया ने यूं की थी बेटी की मदद
चिनमय ने कहा कि नीतिश के सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। इन बयानों से स्मिता की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। इस केस में मेरे क्लाइंट के बच्चे भी शामिल है। कोर्ट में इस मामले में सुनवाई चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस मामले में जल्द स्टेटमेंट जारी करेंगे। उस स्टेटमेंट में सभी तथ्यों को सामने रखेंगे।
नीतिश ने एक्स वाइफ पर लगाए थे गंभीर आरोप
भोपाल पुलिस कमिशनर हरिनारायणाचारी मिश्रा ने मीडिया को नीतिश की इस शिकायत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में एडिशिनल डीसीपी जांच कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों ने साल 2018 में तलाक की अर्जी दी थी। इस मामले में अभी भी सुनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया था। मुझसे अलग होने के बाद मेरी एक्स वाइफ ने अपने बेटियों से नहीं मिलने दिया है।
