Niti Taylor Reveals Casting Couch Experience: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। नीति टेलर कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें 'अलायंस' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी गेम से खूब सुर्खियां बटोरीं। हिंदी टीवी शोज में कदम रखने से पहले नीति टेलर साउथ मूवीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। लेकिन इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस की तरह खुद नीति टेलर (Niti Taylor) भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। इस बात का खुलासा खुद नीति टेलर ने किया है। नीति ने बताया कि कैसे एक फिल्म के बदले बूढ़े डायरेक्टर ने उनसे साथ में सोने की मांग की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP और लव गिल की नजदीकियां देख भड़कीं Kamya Punjabi, बोलीं- 'हद पार की जा रही है'
नीति टेलर (Niti Taylor) ने हॉटरफ्लाई को दिये इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह डायरेक्टर की मांग से सहम गई थीं और उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत अपनी मां से की। नीति टेलर ने इस सिलसिले में कहा, "मैं पहले साउथ मूवीज करती थी। मैंने दो साउथ फिल्में की हैं। उसके डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की है। लेकिन मूवी की शूटिंग खत्म करने के बाद उसने मुझे फोन किया और दूसरी फिल्म का ऑफर दिया। लेकिन डायरेक्टर ने मुझसे कहा, "इस बार आपको मेरे साथ सोना पड़ेगा।' ये सुनकर मैं बिल्कुल हैरान थी। मुझे समझ नहीं आया था कि कैसे रिएक्ट करना है। मैंने इसलिए तुरंत फोन काटा और नंबर उसका ब्लॉक किया। इसके बाद मैंने अपनी मां को फोन किया।" नीति टेलर ने बताया कि उस डायरेक्टर को वह दूसरी लड़कियों के साथ भी देख चुकी थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव की स्काउट संग नजदीकी देख भड़की आम्रपाली दुबे, बोलीं - 'पार्टनर को खराब लगता है...'
नीति टेलर (Niti Taylor) ने इस बारे में कहा, "मैंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ भी देखा था। लेकिन मुझे पता नहीं था कि ये चीज मेरे पास भी आएगी।" एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस घटना से इतनी ज्यादा सहम गई थीं कि उन्होंने उस प्रोजेक्ट से ही दूरी बना ली। बता दें कि नीति ने यूं तो कई टीवी शोज किये हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा 'कैसी ये यारियां' में पसंद किया गया था।
