Nimrit Kaur Ahluwalia To Enter In Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर आहलुवालिया ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रही हैं और जल्द ही उन्हें बॉलीवुड में भी देखने का मौका मिल सकता है। लेकिन इन सबसे इतर 'बिग बॉस 16' के बाद निमृत कौर आहलुवालिया एक और रिएलिटी शो में हाथ आजमाती दिख सकती हैं। दरअसल, उनका नाम हाल ही में 'झलक दिखला जा 11' के लिए सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अपने प्यादे भेजकर षड्यंत्र रचेंगे बिग बॉस, TRP के लिए गेम में करेंगे बड़ा फेरबदल
टेलीचक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, निमृत कौर आहलुवालिया (Nimrit Kaul Ahluwalia) को 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के लिए अप्रोच किया गया है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। अगर उनके बीच तालमेल बैठता है तो निमृत कौर आहलुवालिया 'झलक दिखला जा 11' साइन कर सकती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर मेकर्स और एक्ट्रेस की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
सोनी टीवी पर लौटेगा 'झलक दिखला जा 11'
बता दें कि 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) इस बार कलर्स पर नहीं बल्कि सोनी टीवी पर रिलीज होगा। शो करीब 12 सालों बाद अपने ओरिजनल चैनल पर लौट रहा है। अभी तक 'झलक दिखला जा 11' के लिए कई सितारों को अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें शिवांगी जोशी, सुंबुल तौकीर खान, ईशा मालवीय, आयशा सिंह, मनीषा रानी, शिव ठाकरे, उर्वशी ढोलकिया जैसे सितारे शामिल हैं। खबरों की मानें तो इस सीजन को माधुरी दीक्षित जज नहीं करेंगी। बल्कि उनकी जगह मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और नोरा फतेही शो को जज कर सकते हैं।
