टीवी मसाला

TMKOC: दयाबेन के बाद जेठालाल ने भी लिया शो से ब्रेक, क्या छोड़ चुके हैं शो?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 05:32 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी (Dilip Joshi) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शो में एक्टर जेठालाल की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रहे हैं। क्या एक्टर ने शो को अलविदा कह दिया है?

Image

dilip joshi tmkoc (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछेल 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो के ऑइकोनिक कैरेक्टर ने फैंस के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। शो के हर कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो पिछले कुछ समय से विवादों में भी है। लेकिन इसके शो की टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा है। शो में जेठालाल लंबे समय से नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक्टर के शो छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप जोशी ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया है। एक्टर इन दिनों तंजानिया के धार्मिक ट्रिप पर रहा है। बहुत कम ऐसा होता है जब एक्टर अपने शो के बिजी शेड्यूल के बीच ब्रेक ले।

क्या दिलीप जोशी ने छोड़ दिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं हैं। वो बहुत कम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हैं। एक्टर ने अपने आखिरी पोस्ट में भी धार्मिक ट्रिप के बारे में बात की है। शो की बात करें तो तारक मेहता में गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। गोकुलधाम के लोगों बप्पा की आने की तैयारी कर रहे हैं। शो में दिखाया जाता है कि जेठालाल को उसके कुछ दोस्त इंदौर बुला रहे हैं और वो उनसे मिलने चला जाता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article