टीवी मसाला

Anupamaa Twist: सुहाग उजड़ने के बाद डिंपी खोएगी अपना बच्चा, समर की मौत के लिए वनराज ठहराएगा अनुज को जिम्मेदार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 06:15 PM IST

Anupamaa Twist:टीवी शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक आने वाला है। समर की मौत का जिम्मेदार वनराज अनुज को ठहराता है। इतना ही नहीं वनराज अनुज के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाता है। वहीं, अनुज को भी लगता है कि उसकी वजह से समर की मौत हुई है। क्या अनुपमा देगी अनुज का साथ?

Image

anupamaa twist (credit pic: instagram)

Anupamaa Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में है। शो में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लाने वाले हैं। शो में समर और डिंपी पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। घरवाले समर और डिंपी के लिए सरप्राइज प्लान करने का फैसला करते हैं। घर के सभी आदमी बाहर जाकर सेलिब्रेट करने का प्लान बनाते हैं। वहीं, अनुपमा अपने लाडले बेटे के लिए उसकी मन पसंद चीज बनाती हैं।

अनुपमा बाकी घरवालों के साथ समर के आने का इंतजार करती हैं। घर पर समर की डेड बॉडी आती है। ये देखकर अनुपमा सदमे में चली जाती है। वहीं, वनराज समर की मौत के लिए अनुज को जिम्मेदार ठहराता है। समर की मौत कैसे हुए इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

वनराज ने अनुज को ठहराया समर की मौत का जिम्मेदार

समर की मौत से अनुपमा सदमे में है। समर की मौत का अनुज को गिल्ट होता है। वो अंकुश के सामने फूट-फूटकर रोता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुज के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज करता है। वो अनुज को समर की मौत का जिम्मेदार ठहराता है। क्या अनुपमा घरवालों के खिलाफ जाकर अनुज का साथ देगी। समर की मौत के सदमे में डिंपी का मिसकैरेज हो जाता है। वो अपना बच्चा खो देगी। डिंपी अपनी बर्बादी का कारण अनुज को मानती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article