Nikki Tamboli Rivalry With Gaurav Khanna: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' काफी सुर्खियों में था। इस शो में टीवी दुनिया के जाने-माने कलाकारों ने अपनी कुकिंग स्किल्स से लोगों को काफी इंप्रेस किया। इस शो के विनर टीवी एक्टर गौरव खन्ना बने थे जिन्होंने चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों की इनाम राशि भी मिली। शो की कंटेस्टेंट रह चुकीं निक्की तंबोली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना को नकली बोला। दोनों की दुश्मनी शो से शुरू हुई थी जो अब ऑफ एयर होने के बाद भी जारी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
पिंकविला संग हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) संग रिश्ते को लेकर कहा 'मुझे गौरव को क्या कहना चाहिए लड़का या आदमी लेकिन जो भी है वो एक अच्छे इंसान है। हालांकि मैं उनकी दोस्ती नहीं हूं क्यूंकी उनके जैसे नकली आदमी को मैं दोस्त नहीं बनाती। हां अगर कभी जिंदगी में गौरव को मेरी जरूरत होगी तो मैं हमेशा उसके साथ खबड़ी रहूँगी। गौरव के रोने वाला बच्चा है।' निक्की ने इस इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वो और गौरव दोस्त नहीं है।
sहो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के दौरान भी गौरव खन्ना और निक्की तंबोली के बीच जमकर लड़ाई होती थी। एक समय ऐसा हुआ था कि निक्की गौरव की किसी बात से सेट से चली गई थीं। हालांकि बाद में गौरव ने निक्की से माफी भी मांगी थी। इस शो में दोनों के अलावा, फैजल शेख, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, दीपिका कक्कड़ कई स्टार्स नजर आए थे।
