नए TV सीरियल Teri Meri Doriyaann का ट्रेलर जारी, Anupama-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की TRP को होगा खतरा

  • Edited by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 12:20 PM IST

Teri Meri Doriyaann New TV serial Trailer: नए शो 'तेरी मेरी डोरियां' के सामने आए ट्रेलर हम तीन भाइयों का ब्रोमांस और उनके आदर्श जोड़ों के साथ रोमांस देख सकते हैं। कहानी यह पंजाबी, देसी लव स्टोरी परंपराओं को सबसे मॉडर्न तरीके से पेश करती है, शो का थीम सॉन्ग इसे और प्रॉमिसिंग बनाता है।

New TV serial Teri Meri Doriyaann Trailer: स्टार प्लस के नए शो 'तेरी मेरी डोरियां' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो के लिए फैन्स को सुपर एक्साइट करने के बाद फाइनली मेकर्स ने शो का पहला शानदार ट्रेलर जारी किया है, जो वास्तविक पर्सनालिटी, बॉन्ड और शो के सार को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। इससे पहले शो का टीजर रिलीज किया जा चुका है और जिसने निश्चित ही शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी थी। बता दें ये शो एक ट्विस्ट के साथ एक कंटेंपरेरी फेयरी टेल लव स्टोरी है। शो प्यार की पेचीदगियों को उजागर करता है। यह तीन जोड़ों की कहानी और आदर्श जोड़ीदार की उनकी तलाश को दर्शाता है।

Teri Meri Doriyaann

Teri Meri Doriyaann

सामने आए ट्रेलर हम तीन भाइयों का ब्रोमांस और उनके आदर्श जोड़ों के साथ उनका रोमांस देख सकते हैं। जबकि यह पंजाबी, देसी लव स्टोरी परंपराओं को सबसे मॉडर्न तरीके से पेश करती है, शो का थीम स़ॉन्ग इसे और प्रॉमिसिंग बनाता है। ट्रेलर ने हमें शो के सभी मुख्य किरदारों के जीवन की एक झलक भी दिखाई, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वे सभी एक दूसरे से अलग हैं। सीरियल की कहानी इन दिनों छोटे परदे पर सुपरहिट चर रहे शोज अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और इमली को कड़ी टक्कर दे सकता है।

End of Feed