Neha Kakkar ने बताई मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे लेट पहुंचने की वजह, बोलीं- न खाना मिला न पानी, आयोजक भी भाग गए

Neha Kakkar Reveals Truth About Melbourne Concert: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों मेलबर्न कॉन्सर्ट के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ उस कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंचीं, जिसपर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। वहीं अब नेहा कक्कड़ ने इसकी वजह जाहिर की है।

Neha Kakkar Reveals Truth About Melbourne Concert: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग से दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। पंजाबी गानों से लेकर बॉलीवुड तक में नेहा कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज से धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग दिये, जो लोगों की जुबान पर बसे हुए हैं। लेकिन इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ मेलबर्न में आयोजित हुए कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी से पहुंची थीं, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को लोगों के निशाने पर देख टोनी कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने उनका समर्थन किया। वहीं अब नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मामले का सच बयां किया है।

नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट की बताई हकीकत

End of Feed