नेहा कक्कड़ ने मेलबर्न कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी पर झूठ बोलकर बहाए थे नकली आंसू, अब जाकर मैनेजमेंट ने खोली पोल

Neha Kakkar Melbourne Concert Controversy: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ फिर एक बार अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी के लिए सुर्खियों में आ गईं। अब कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट ने खुलासा किया नेहा ने 700 लोगों के सामने गाना गाने के लिए मना कर दिया था। इसी के साथ और भी कॉन्सर्ट को लेकर खुलासे हुए।

Neha Kakkar Melbourne Concert Controversy: गायक नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले महीने नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मेलबर्न में हुए कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंची थी। फैंस से माफी मांगते हुए नेहा रो पड़ी बाद में उन्होंने पूरा ठीकरा कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट पर फोड़ दिया। नेहा कक्कड़ ने इल्जाम लगाया कि कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर ने उनके लिए कोई रहने और गाड़ी का प्रबंध नहीं किया था। अब सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में रैपर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने नेहा के आरोपों को झूठा बताते हुए खुलासे किए।

Neha Kakkar Melbourne Concert Controversy

दोनों ने बताया कि 'नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के उस कंपनी के साथ दो शो थे। पहला शो तो सिडनी में थ जहां करीब 1500 से 1800 के बीच लोग पहुंचे थे जो काफी अच्छा गया। अगले दिन कॉन्सर्ट मेलबर्न में था जहां सिर्फ 700 लोग आए थे जिसके चलते नेहा ने पर्फॉर्म करने से मना कर दिया। ऐसे में नेहा शो में तीन घंटे देरी से पहुंची थी। नेहा ने डिमांड की थी वो तब तक स्टेज पर नहीं जाएंगी जब तक स्टेडियम भर नहीं जाता। ऐसे में ऑर्गेनाइजर को 500, 000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का नुकसान भी हुआ।'

End of Feed