Neha Kakkar Praises Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 ( Bigg Boss OTT 2) से फैंस के दिल पर राज करने वाली मनीषा रानी ( Manisha Rani) इन दिनों अपने अपकमिंग सॉन्ग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वह जल्द ही सिंगर टोनी कक्कड़( Tonny Kakkar) के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। इसी के साथ ये खबरें भी तेज हैं कि मनीषा और टोनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar) ने मनीषा रानी की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 से घर-घर छाने वाली मनीषा रानी अब अपनी अपकमिंग वीडियो से फैंस के बीच छाने वाली है। दरअसल वह जल्द ही सिंगर टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'जमना पार' में नजर आने वाली है। हाल ही में मनीषा ने अपने गाने का टीजर भी फैंस के बीच शेयर किया है। नेहा कक्कड़ ने भी मनीषा रानी की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 6 सितंबर हमारी प्यारी मनीषा के लिए बहुत बड़ा दिन है । मनीषा का पहला गाना जल्दी ही रिलीज होने वाला है। नेहा आगे लिखती है कि मनीषा ने अपने गाने में बहुत मेहनत की है मैं अपने फैंस से अनुरोध करती हूं की वह टोनीशा को ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट करें। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट के बाद नेहा के फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया है कि ये ननंद और भाभी की जोड़ी है।
