Neha Dhupia Quits Roadies XX: युवा पीड़ा का पसंदीदा रियलिटी शो 'रोडीज xx' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कंटेस्टेंट के साथ-साथ गैंग लीडर के बीच की लड़ाई दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं। शो में इस बार नेहा धूपिया, गौतम गुलाटी, रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और एल्विश यादव नजर आ रहे हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि अनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी शो का जमकर क्रेज देखा जा रहा है। इस बीच गैंग लीडर नेहा धूपिया ने शो को अलविदा कहे दिया है। क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए नेहा ने शो से विदाई ली। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने रियलिटी शो 'रोडीज xx' (Roadies xx) को अलविदा कहते हुए पोस्ट शेयर किया। कैप्शन में नेहा ने अपने फैंस के लिए लिखा 'रोडीज सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक भावना है। मैं नहीं बल्कि किसी ने मुझे शेरनी और उन्हे शावक। इसलिए नुकसान ने इसे और भी कठिन बना दिया। इससे मेरा क्या मतलब है यह जानने के लिए अंतिम कुछ तस्वीरें देखें। बाकी के लिए, अंतहीन गले मिलने से यह सब कम कठिन हो गया।' तस्वीरों में नेहा सेट पर रोती हुई नजर आई साथ ही एक्ट्रेस के गैंग मेंबर पर इमोशनल हुए।
ऐसी खबरें उड़ रही है की नेहा धूपिया ने गौतम गुलाटी की वजह से शो को अलविदा कहा। दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में नेहा और गौतम के बीच जमकर बहसबाजी हो रही है। गौतम की कही हुई बातों ने नेहा को गुस्सा दिला दिया और वो बीच चलते शो को छोड़कर चली गईं। हालांकि नेहा ने अपने पोस्ट में गौतम संग भी तस्वीर शेयर की जिससे सबही रुमर्स को विराम दे दिया गया।
