Nandish Sandhu-Kavita Banerjee Wedding Pics: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नंदीश संधू (Nandish Sandhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। नंदीश ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर कविता बनर्जी (Kavita Banerjee) के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल में ट्रेडिशनल बंगाली रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। नंदीश और कविता की शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए। शादी के एक दिन बाद नंदीश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। फैंस भी कपल को शादी की नई जिंदगी के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने Kaashvi के लिए ये क्या बोल गए ScoutOP? जानिए पूरा मामला)
नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने रचाई शादी (Pic Credit: Instagram)
नंदीश-कविता के लुक ने जीता फैंस का दिल
नंदीश संधू ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया। अभिनेता क्रीम कलर की धोती और कुर्ते में काफी हैंडसम नजर आए। वहीं दूसरी ओर कविता बनर्जी ने लाल और क्रीम रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी। ट्रेडिशनल गहनों और शानदार ब्राइडल लुक में कविता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नंदीश ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- 'अभी शादी की है!' फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने इन पिक्स पर खूब प्यार बरसाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है रणबीर-यश की फिल्म, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़)
पिछले साल हुआ था नंदीश-कविता का रोका
नंदीश और कविता की लव-स्टोरी लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों ने पिछले साल रोका सेरेमनी की थी। उस समय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कविता को अपनी 'पार्टनर' के रूप में फैंस से मिलवाया था। इससे पहले नंदीश अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते थे। हालांकि Zoom को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फैंस के प्यार के प्यार की वजह से उन्होंने अपने रोके की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा करने का फैसला किया।
बता दें कि कविता बनर्जी के साथ नंदीश संधू की यह दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेता ने टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ शादी की थी। दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। साल 2014 में दोनों अलग हो गए और इसके बाद साल 2016 में उनका तलाक हो गया।
