ग्लैमर की दुनिया छोड़ उमराह करने पहुंचीं TV की 'नागिन' Adaa Khan, खाना-ए-काबा की जियारत कर मांगी दुआएं

Naagin Fame Adaa Khan Performs Umrah Shares Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदा खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। खासकर नागिन की शेषा बनकर अदा खान आज भी सबके दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर अदा खान उमराह करने काबा शरीफ पहुंची हैं।

Naagin Fame Adaa Khan Performs Umrah Shares Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदा खान ने इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। यूं तो अदा खान ने कई टीवी शोज में काम किये हैं, लेकिन 'नागिन' की शेषा बनकर अदा खान दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई थीं। काली नागिन के रूप में आज भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इन सबसे इतर अदा खान ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया छोड़कर मक्का शरीफ उमराह करने पहुंची हैं। अदा खान (Adaa Khan) ने उमराह से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। अदा खान की इन फोटोज को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अदा खान ने किया उमराह

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के धोखे से घर में अकेले पड़े Vivian Dsena, मायूसी देख फैंस ने खोला मोर्चाअदा खान (Adaa Khan) ने खाना-ए-काबा की जियारत की और वहां से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अपनी फोटोज में अदा खान व्हाइट हिजाब में नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। अदा खान ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "तकब्बलअल्लाह अल्हमदुलिल्लाह।" इसका अर्थ है अल्लाह हमारे और आपके प्रयास और दुआएं कबूल करें। अदा खान की इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस सना खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने अदा खान को बधाइयां दीं और लिखा, "मेरी बहन को उमराह मुबारक। अल्लाह कबूल करे, आसान करे। अपनी दुआओं में हमें भी याद रखना।"

End of Feed