Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनी एकता कपूर की इच्छाधारी नागिन, हुस्न देख लोगों की फटी रह गई आंखें

Naagin 7 Lead Actress: जिस घड़ी का इंतजार सभी को था वो आखिर आ गया। कल बीते दिन एकता कपूर ने ग्रैंड तरीके से 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस का चेहरा सभी को दिखाया। ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी निकली को इच्छाधारी नागिन बन अपने दुश्मनों को डसेंगी।

Naagin 7 Lead Actress: फेमस सुपरनैचुरल शो 'नागिन' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सीजन 7 के साथ एक बार एकता कपूर सभी के दिलों पर राज करने लौट रही है। कई समय से रुमर्स उड़ रहे थे कि शो में कौन सी टीवी एक्ट्रेस इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाएगी। मेकर्स भी शो का बज बनाने के लिए तरह तरह के छोटे प्रोमो रिलीज करते गए। फैंस उत्साहीन है सीजन 7 के लिए जो टीआरपी लिस्ट में राज करने को तैयार है। अब बीती रात 'बिग बॉस 19' के मंच पर एकता कपूर ने अपनी नागिन के चेहरे से पर्दा उठा दिया है।

Naagin 7

Image Source: Jio Hotstar

कल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार एपिसोड में प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस को लॉन्च किया। इस सीजन नागिन बन प्रियंका चाहर चौधरी सभी के होश उड़ाने वाली है। धमाकेदार और बीन की धुन पर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने एंट्री ली और सभी को अपने 'नागिन' वाले लुक से सप्राइज़ दिया। प्रियंका ने बीन की धुन पर जबरदस्त डांस किया। इसी के साथ मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का इच्छाधारी नागिन वाला लुक देखने को मिला। ये शो इसी महीने यानी नवंबर में रिलीज होगा हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी भी सामने नहीं आई है। प्रियंका के फैंस खुशी से झूम उठे हैं कि उन्हे एक्ट्रेस अब छोटे परदे पर दिखाई देगी। 'बिग बॉस 19' के मंच पर जैसे ही 'नागिन 7' (Naagin 7) की लीड एक्ट्रेस के चेहरे का खुलासा हुआ सोशल मीडिया पर फैंस तस्वीरों को वायरल कर रहे हैं।

End of Feed