Exclusive: नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी संग बान्डिंग पर बोले नमिक पॉल, कहा, 'उनकी सबसे अच्छी बात...'

Naagin 7 Exclusive: कलर्स टीवी का अपकमिंग सीरियल 'नागिन 7' जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस बार परदे पर प्रियंका चाहर चौधरी संग इश्क फरमाएंगे नमिक पॉल। अभी हाल ही में नमिक ने टेली टॉक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें एक्टर ने प्रियंका की खूबियों और बान्डिंग को लेकर बात की।

Naagin 7 Exclusive: डेली सोप क्वीन से मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने मोस्ट अवेटेड सीरियल 'नागिन 7' लेकर लौट रही हैं। इस बार जनता को नागिन वर्सेज ड्रैगन का महायुद्ध देखने को मिलने वाला है। 27 दिसंबर को इस सीरियल का पहला एपिसोड लॉन्च होगा जिसके लिए जनता काफी उत्साहित है। इस बार प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल, ईशा सिंह जैसे कई टीवी स्टार्स सीरियल 'नागिन 7' में नजर आएंगे। अब हाल ही में टीवी एक्टर नमिक पॉल ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी के लिए तारीफ़ों के पुल बांध डाले।

End of Feed