Naagin 7 News: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर सुपर नैचुरल शो 'नागिन 7' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जनता काफी समय से इस शो के 7वें सीजन का इंतजार कर रही है। पिछले महीने से छोटा सा टीजर रिलीज कर मेकर्स ने नागिन 7 की घोषणा कि थी ये जल्द टीवी पर लौट रहा है। हर कोई बस बेताब है कि कब उन्हे टीवी पर नागिन देखने को मिलेगी। अब खबर सामने आई है कि इस शो के लिए एक नहीं बल्कि दो और नहीं कास्टिंग हुई है। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
रुमर्स हैं कि 'नागिन 7' (Naagin 7) में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ-साथ शो में नमिक पॉल (Namik Paul) और चाँदनी शर्मा (Chandni Sharma) नजर आ सकते हैं। नमिक आखरी बार कुमकुम भाग्य में और चाँदनी शर्मा सीरियल 'झनक ' में नजर आईं थी। मेकर्स ने इन दो कलाकारों को 'नागिन 7' से जुड़ने का मौका दिया है लेकिन ऑफर दोनों ने एक्सेप्ट किया या नहीं इसको लेकर अपडेट सामने नहीं आई। कास्टिंग से साफ पता चल रहा है कि हर सीरियल की तरह इस बार भी लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा।
बात करें इसकी रिलीज डेट कि तो अभी तक ये सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है इस साल के अंत तक ये छोटे परदे पर दस्तक दे सकता है। अभी हाल ही में नायरा बनर्जी ने फिल्मीज्ञान को दिये इंटरव्यू में जाहिर किया कि वह 'नागिन 7' को ठुकरा चुकी हैं। नायरा को शो में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने नेगिटव रोल के लिए अप्रोच किया था।
