Naagin 7 New Entry: शो में होगी TV की इस एक्ट्रेस की धांसू एंट्री, नागिन अनंता की जिंदगी में आएगा तूफान?

Naagin 7 New Entry: टीवी सीरियल नागिन 7 में ढेर सारे ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहे हैं. कहानी में नागिन अनंता अपना बदला ले रही है और इस बीच नए किरदार की एंट्री होने वाली है. आइए आपको इस किरदार के बारे में बताते हैं, जिससे कहानी में बदलाव आ सकते हैं.

Naagin 7 Cast: टीवी सीरियल नागिन 7 टीआरपी में टॉप 10 में बना हुआ है. इस शो ने पहले हफ्ते में नंबर 1 की गद्दी हासिल की थी लेकिन अब धीरे धीरे शो की टीआरपी गिर रही है. ऐसे में मेकर्स शो में नए नए कलाकारों की एंट्री करवा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कई कलाकारों के नाम सामने आए हैं, जो में नजर आ सकते हैं. इन सबके बीच, टीवी की एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आ गया है. सेट से कुछ फोटोज सामने आई हैं और दावा है कि ये नागिन 7 के सेट की फोटोज हैं. आइए आपको एक्ट्रेस का नाम बताते हैं.

naagin

Instagram- Photo Credit

नागिन 7 में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी के सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) में बरखा सेनगुप्ता की एंट्री होने वाली हैं. दावा है कि बरखा शो में अहम किरदार निभाने वाली हैं लेकिन वह नागिन प्रियंका की दोस्त बनकर आएंगी या दुश्मन बनकर बदले की राह को और मुश्किल बनाएगी... इस बात का खुलासा मीडिया रिपोर्ट में नहीं किया गया है. इसके अलावा, नागिन 7 के फैन पेज पर कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें बरखा सेनगुप्ता नागिन लुक में हैं और उनके पीछे कोई खंडर जगह नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, इस खंडर में भगवान शिव की मूर्ती भी है, जो नागिन के हर सीजन में दिखाई गई है. इसी वजह से फैंस मान रहे हैं कि ये फोटोज नागिन 7 के सेट से हैं. हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है. मेकर्स की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है.

End of Feed