Naagin 6 New Promo: प्रथा और प्रार्थना के बीच खत्म होगी वॉर, मां-बेटी को मिलाने खुद आएंगे शिवजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 03:31 PM IST

Naagin 6 Latest Episode Spoiler Alert Upcoming: ज्यादातर फैन्स एकता कपूर के सीरियल नागिन-6 का क्लामैक्स देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं और वो बेसब्री से इस वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं।

Naagin 6 Spoiler Alert Parath vs Prantha war End: नागिन 6 ने इस हफ्ते टॉप-10 टीआरपी शोज में जगह बना ली है। एकता कपूर के शो का ट्रैक लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। टेलीविजन की दुनिया में नागिन आज भी लोगों के दिलों पर भी राज करता हुआ दिखाई देता है। नागिन 6 की कहानी में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। सीरियल की कहानी लगातार कई सारे मोड़ लेती चली जा रही है। अब तो इस बार ट्रैक के मुताबिक मेकर्स ने मां और बेटी को ही आमने-सामने ला दिया है। लेकिन नागिन-6 के फैन्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि प्रथा और प्रार्थना की वॉर हमेशा के लिए खत्म होने वाली है।

naagin 6 new promo

naagin 6 new promo

जी हां, अब सीरियल के अंदर कुछ ऐसा होने जा रहा है कि 4 और 5 नवंबर के एपिसोड में फैंस की सांसें ही थम जाएगी। दरअसल कलर्स चैनल ने नागिन 6 से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें प्रथा और प्रार्थना आमने सामने जंग लड़ने के लिए खड़ी दिख रही हैं। इसमें प्रार्थना अपनी ही मां प्रथा को धमकी देती है और गुस्से में उसको की खत्म करना चाहती है। जिसे सुनकर प्रथा के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद प्रोमो में दिखाया जाता है कि प्रथा और प्रार्थना को एक करने के लिए खुद भगवान शिव जी सामने प्रकट होने वाले हैं।

End of Feed