Bigg Boss 17 के तुरंत बाद Munawar Faruqui ने क्यों किया निकाह? बताया कैसे किया पत्नी महजबीन को प्रपोज

Munawar Faruqui News: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बताया कि 'बिग बॉस 17' जीतने के तुरंत बाद निकाह क्यों किया? साथ ही उन्होंने पत्नी महजबीन कोटवाला को शादी के लिए कैसे मनाया।

Munawar Faruqui News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जैसा की सभी को मालूम है कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर पर 'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा ने दावा किया कि मुनव्वर ने उन्हे और कई लड़कियों को एक समय पर डेट किया, जिसके चलते स्टैंडअप कॉमेडियन की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। हालांकि बिग बॉस 17 के खत्म होते ही कुछ महीनों बाद मुनव्वर फारुकी ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) संग निकाह कर लिया था। अब एक पॉडकास्ट के दौरान मुनव्वर ने बताया कि आखिर उन्होंने जल्दबाजी में शादी क्यों की? (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने गुपचुप रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में छिपाया पतिदेव का चेहरा)

Munawar Faruqui News

मुनव्वर फारुकी ने क्यों की दूसरी शादी? फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मुनव्वर फारुकी ने क्यों की दूसरी शादी?

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में मुनव्वर फारुकी ने बताया कि मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ बिग बॉस जीतने की वजह से मेरे पास बहुत सारा काम आने लगा था और आर्थिक तौर पर भी मैं पूरी तरह से सेटल हो गया था। लेकिन मुझे जो अटेंशन मिल रहा था, वो मेरे लिए अच्छा नहीं था। महज दो से ढाई महीने के अंदर मुझे समझ आ गया कि ये सब मेरे लिए और मेरे बच्चे के लिए ठीक नहीं है। मैं नमाज पढ़ता था और नमाज पढ़ते-पढ़ते रोने लगता था। अल्लाह से बस यही दुआ करता था कि मेरी जिंदगी में सुकून आ जाए और मैं सेटल हो जाऊं। मैं 3-4 दिनों तक खुद को लिविंग रूम में बंद करके रखता था। जबकि बाहर पूरी दुनिया मेरा इंतजार कर रही थी और सब कुछ इतना अच्छा चल रहा था। लेकिन मैंने महसूस किया कि जैसे ही मैं बाहर कदम रखता था, मुझे खुद से ही नफरत होने लगती थी। मुझे वो जिंदगी पसंद नहीं थी। शायद यही एक इशारा था कि अब मैं शादी करना चाहता था।

End of Feed