Munawar Faruqui की हुई गिरफ्तारी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, कॉमेडियन ने बताया सच

Munawar Faruqui Viral Video: मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने एक वायरल वीडियो का सच बताया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Munawar Faruqui Viral Video: मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपने लाइव शोज में बिजी हैं। साथ ही जल्द ही मुनव्वर फारूकी, सोनाली बेंद्रे के साथ 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा' में भी नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि पुलिस वालों ने मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तो रिेक्शन दिया ही। वहीं अब खुद मुनव्वर फारूकी ने भी वीडियो पर रिएक्शन साझा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3: ओपनिंग डे पर Ajay Devgn की फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन मचाएगी धमाल, धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड?

Munawar Faruqui हुए गिरफ्तार? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    वायरल वीडियो में कुछ सिविल ड्रेस में मौजूद लोग एक शख्स का चेहरा ढककर उसे दबोचते हुए बोलेरो की ओर लेकर जाते हैं। वहीं जो शख्स वीडियो बना रहा है, वो बार-बार मुनव्वर फारूकी का नाम लेता है। शख्स कहता है, "मुनव्वर फारूकी ये जो कौम को तुम पैगाम देते हैं.....ये कितना सही है।" वीडियो के कैप्शन में शख्स ने लिखा, "27 मार्च की रात डेढ़ बजे हमें जानकारी मिली कि मुनव्वर फारूकी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक एक्शन लिया गया है। ये एक्शन सोशल सर्विस ब्रांच के कुछ ऑफिसर्स द्वारा लिया गया और इसका नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर नितिन पोद्दार ने किया। कुछ वक्त के इंतजार के बाद, मुनव्वर फारूकी और अन्य लोगों को अधिकारियों द्वारा लाया गया। ऑपरेशन के दौरान असल में क्या हुआ और क्या एक्शन लिया गया? इस पूरे सीक्वेंस पर एक नजर डालें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने वाइफ Sneha Reddy के बर्थडे को बनाया खास, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

    End of Feed