मुनव्वर फारुकी का शो देखने पहुंचे बिग बॉस के दोस्तों का हुआ मीटअप, करणवीर मेहरा ने शहनाज गिल के साथ की जमकर मस्ती

Stars attend Munawar Faruqui Comedy Show: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का शो हो और सीट फुल न हो ऐसा हो नहीं सकता। और जब मुनव्वर का शो देखने उनके ही दोस्त पहुंचे तो मजा डबल हो जाता है। बीती रात हुए शो में मुनव्वर के दोस्त करणवीर मेहरा और शहनाज गिल शामिल हुए। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Stars attend Munawar Faruqui Comedy Show: बिग बॉस 17 ( Bigg Bos 17) विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी( Munawar Faruqui) ने बीती रात मुंबई में कॉमेडी शो किया। जिसे देखने के लिए टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त पहुंचे। इस मौके पर सभी बिग बॉस के दोस्तों का मीट अप भी हो गया। मुनव्वर फारुकी के शो से निकले के बाद हर किसी ने शो का रिव्यू दिया और बताया कि उन्होंने कैसे मस्ती की। कॉमेडियन के शो पर एक साथ सभी दोस्तों को देखकर फैंस का दिल भी खुश हो गया। इस मौके पर करणवीर मेहरा, क्रिस्टल डिसूजा, शहनाज गिल समेत कई स्टार्स साथ नजर आए।

Stars attend Munawar Faruqui Comedy Show

कल रात मुंबई में करणवीर मेहरा( Karanvee Mhera) , क्रिस्टल डिसूजा( Crystle D'souza) , समर्थ जुयाल( Samarth Juyal) , शहनाज गिल( Shehnaz Gill) समेत कई सेलेब्स मुनव्वर फारुकी( Munawar Faruqui) के कॉमेडी शो में शामिल हुए और फैंस को हैरान कर दिया। बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शो की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें फारुकी के शो की तारीफ की गई जो अब जमकर वायरल हो रही हैं। करण की एक स्टोरी का कैप्शन था, "भाई तू कमाल है," दूसरी ओर, शहनाज ने करण, क्रिस्टल, कुबरा सैत, समर्थ और अन्य लोगों की एक ग्रुप पीक भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में अपने अच्छे दोस्त मुनव्वर की तारीफ करते हुए लिखा, "क्या शो था दोस्त।"

End of Feed