Rakhi Sawant को मिला सहारा, मदद के लिए आगे आए Mukesh Ambani!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 12:10 PM IST

Rakhi Sawant gets Mukesh Ambani help For Mother treatment!: पुलिस स्टेशन से छूटते ही राखी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचीं। राखी सावंत ने बताया कि उनकी मां को कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant gets Mukesh Ambani help: राखी सावंत को इन दिनों एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मां की गंभीर बीमारी के बीच राखी की शादी भी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच उनकी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज की भी खबरें सामने आई हैं। अब इसी बीच मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को शर्लिन चोपड़ा केस में अरेस्ट कर लिया है। हिरासत में पूछताछ में राखी ने पूरा सहयोग किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घर जाने दिया। पुलिस स्टेशन से छूटते ही राखी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचीं। राखी सावंत ने बताया कि उनकी मां को कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।

rakhi sawant news

राखी सावंत की मुंकेश अंबानी ने की मदद?

End of Feed