Mouni Roy-Gaurav Chopra के इश्क को लगी थी नारायणी शास्त्री की नजर? 7 फेरों से पहले ही तहस-नहस हुआ सपना

Mouni Roy-Gaurav Chopra Relationship: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय एक वक्त पर एक्टर गौरव चोपड़ा के प्यार में दीवानी थीं। दोनों ने शादी तक की प्लानिंग कर ली थी।

Mouni Roy-Gaurav Chopra Relationship: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। चाहे करियर हो या फिर निजी जिंदगी, मौनी रॉय दोनों ही चीजों के कारण खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। मौनी रॉय का शादी के 4 साल बाद सूरज नंबियार से तलाक हो गया है। वहीं तलाक के कई दिनों बाद मौनी रॉय ने बताया कि उन्होंने अपने आपको कैसे संभाला। मौनी रॉय और सूरज नंबियार ने सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद शादी की थी। हालांकि ये शादी 4 साल में ही खत्म हो गई। इन सबसे इतर, मौनी रॉय का नाम यूं तो इंडस्ट्री के कई कलाकारों के साथ जुड़ता रहा है। लेकिन एक टीवी एक्टर के प्यार में मौनी रॉय इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने शादी तक का ऐलान कर दिया था। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि गौरव चोपड़ा थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ओह मैं गे ...', Mouni Roy ने सेक्सुएलिटी पर उठे सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब, Disha Patani संग जुड़ा था नाम

mouni roy

नारायणी शास्त्री के कारण अलग हुए मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    नारायणी शास्त्री संग ब्रेकअप के बाद बढ़ी गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय की नजदीकी

    मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा की नजदीकियों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री संग ब्रेकअप के बाद गौरव चोपड़ा का नाम मौनी से जुड़ने लगा था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा ने एक साथ 'पति पत्नी और वो' में भी कदम रखा था। इतना ही नहीं, स्पॉट बॉय की रिपोर्ट की मानें तो मौनी रॉय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं जल्द ही गौरव से शादी करूंगी।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वरुण धवन की मां का रोल निभाने पर ट्रोल हुई थीं Mouni Roy, अब एक्ट्रेस ने कहा, 'चीजें बड़ी बन...'

    End of Feed