'इंडियन आइडल' से इसलिए मिनी माथुर को किया गया था बाहर, कहा 'झूठे इमोशनल मोमेंट्स बनाने...'

Mini Mathur on Indian Idol: टीवी एक्ट्रेस और होस्ट रह चुकीं मिनी माथुर को हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने सुपर हिट सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' होस्ट कर चुकी हैं। अब मिनी ने जमाने को खुद बताया कि आखिर उनको अचानक से शो से क्यूँ निकाला गया था। पढ़िए खबर इस रिपोर्ट में।

Mini Mathur on Indian Idol: बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर एक समय पर टीवी का वो सितारा थीं जिसे देखने के लिए लोग तरसते थे। मिनी ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को कई सालों तक होस्ट किया। हुसैन कुवाजरवाला संग मिनी माथुर की होस्ट वाली जोड़ी सभी को काफी पसंद थी। एक समय आया जब एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया गया जिसे सुनकर सभी चौंक गए। हर कोई इसका कारण जानना चाहता था लेकिन अब सालों बाद मिनी ने इस कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी। मिनी ने बताया कि आखिर क्यूँ उन्हे निकाल दिया गया था।

Mini Mathur on Indian Idol

विक्की लालवानी एक इंटरव्यू में मिनी माथुर (Mini Mathur) ने बताया कि शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) के चौथे सीजन के दौरान मेकर्स ने एक्ट्रेस से कहा कि उन्हे नहीं लगता की जनता एक प्रेग्नेंट होस्ट को स्वीकार करेगी। इस बात से मिनी काफी हैरान रह गई थी। एक्ट्रेस ने कभी नहीं कबूला कि वो शो से बोर हो गई थीं। 'इंडियन आइडल' को मिनी ने बनावटी शो टैग देते हुए कहा कि 'एक एपिसोड में मुझ से कहा कि इमोशनल मोमेंट बनाओ। मुझे याद नहीं लेकिन उस समय शो पर धर्मेन्द्र के साथ दूसरा एक्टर था। पहले मोमेंट्स नहीं बनाए जाते थे क्यूँकि वो खुद बनते थे।'

End of Feed