YRKKH Spoiler 12 July: टीवी दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला शो कहलाने वाला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। कहानी को देखने में दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। कल के एपिसोड में अभीर शादी का वेन्यू बदलकर गोएनका हाउस कर देता है। घर में शादी की तैयारी अभिरा की पसंद से होती है तो ये देख तान्या जल जाएगी। दूसरी तरफ अरमान कृष और अंशुमन को सप्राइज़ बैचलर पार्टी देता है ताकि वो घर से पोद्दार फर्म और हाउस के पेपर्स निकाल सके। टेली टॉक की इस वीडियो में जाने आज क्या होगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कृष से होगी जो अरमान से पूछेगा कि वो हॉल में क्या कर रहा है। अरमान बताएगा कि गेस्ट कृष को ढूंढ रहे हैं इसलिए वो यहाँ ढूंढते ढूंढते आया। बैचलर पार्टी में कृष अरमान और अंशुमन का डांस फेस ऑफ कराएगा। दोनों ही एक दूजे को टशन दिखाते हुए डांस करेंगे। इस दौरान कृष को शक है कि अरमान कुछ छुपा रहा है। ऐसे में सच बाहर निकालने के लिए वो अरमान की फ्रूट ड्रिंक में शराब मिला देगा जिसे अरमान के साथ साथ अंशुमन भी पिएगा। अभिरा अंशुमन को ढूँढने के लिए घर से बाहर निकलेगी लेकिन उसे अरमान मिल जाएगा। अरमान नशे में चूर होकर अभिरा को अपनी ओर खींचेगा और उसके साथ रोमांस करेगा। अभिरा और अरमान करीब आकार एक दूजे को महसूस करते हैं। तभी अरमान के साथ साथ अंशुमन भी अभिरा को दिल की बात बताते हुए 'आइ लव यू कहेगा'।
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान को एहसास होगा कि नशे की हालत में उसको अभिरा के करीब नहीं जाना चाहिए था। वो गीतांजली और अभिरा दोनों संग नाइंसाफी कर रहा है। अंशुमन संग शादी से पहले उसे अभिरा को अपनी दिल की बात नहीं कहनी चाहिए थी। घर में गीतांजली अभिरा से पूछेगी कि अरमान कहाँ है लेकिन वो झूठ कह देगी कि उसकी मुलाकात उससे नहीं हुई। अभिरा खुद से बात करते हुए कहेगी कि अरमान की जिंदगी में गीतांजली है और मेरी में अंशुमन। मुझे आगे बढ़ना चाहिए। तभी अभिरा को याद आएगा कि अरमान उससे मायरा से जुड़ी कुछ बड़ी बात बताने वाला है। ऐसे में वो अरमान को फोन कर उसे दोनों कि स्पेशल जगह पर बुलाएगी।
