'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria ने ब्रेस्ट कैंसर पर दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- मेरी आत्मा को तोड़...

Pankaj Bhadouria Health Update On Breast Cancer: मास्टरशेफ की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में दूसरी महिलाओं को भी हेल्थ चेकअप की सलाह दी है।

Pankaj Bhadouria Health Update On Breast Cancer: 'मास्टरशेफ' में जीत दर्ज करने वाली पंकज भदौरिया इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। हालांकि पंकज भदौरिया ने अपनी सर्जरी भी कराई और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं और फोटोज व वीडियोज साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट में अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर उनकी जिंदगी का एक चैप्टर बन गया है। साथ ही 'मास्टरशेफ' विजेता ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर उनकी आत्मा को नहीं तोड़ पाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी Mouni Roy, पति से अलग होने के बाद उठाएंगी बड़ा कदम!

Pankaj Bhadouria ने दिया हेल्थ अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

पंकज भदौरिया ने शेयर की पोस्ट

पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह नए हेयरस्टाइल में नजर आईं। इस फोटो पर लिखा था, "कैंसर मेरे शरीर को रोज टेस्ट कर रहा है, लेकिन ये मेरी आत्मा को नहीं तोड़ पाया। अब मैं एक उद्देश्य के साथ जीती हूं।" पंकज भदौरिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "कैंसर मेरी कहानी में चैप्टर बन गया है, लेकिन ये कभी भी पूरी कहानी नहीं बनेगा। इस सफर ने मेरे शरीर का टेस्ट किया, मेरी आत्मा को मजबूत किया और मुझे उद्देश्य का नयापन दिया। जैसे कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं, मैं हर दिन एक बेहतर एटीट्यूड, हिम्मत और खुशी के साथ जी रही हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तो मैं अब भारत में नहीं रहती...'- Apoorva Makhija ने अचानक छोड़ा देश? इस खूबसूरत शहर में बसाया घर

पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "जो भी महिलाएं इसे पढ़ रही हैं, प्लीज अपना हेल्थ-चेकअप कराएं और इसे आगे बिल्कुल न बढ़ाएं। पहले ही हुई जांच सबकुछ बदल सकती है।" पंकज भदौरिया की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि पंकज भदौरिया ने 'मास्टरशेफ' के पहले सीजन में जबरदस्त जीत दर्ज की थी। उन्होंने टीवी और यू-ट्यूब पर कुकिंग शोज भी किये हैं।

End of Feed