मन्नारा चोपड़ा के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Mannara Chopra's Father Passed Away: मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का आज निधन हो गया है। चोपड़ा परिवार में गम का माहौल है।

Mannara Chopra's Father Passed Away: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ( Mannara Chopra) की तरफ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) फेम एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा( Raman Rai Handa) का आज निधन हो गया। वे प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) के फूफा थे। हांडा के परिवार में उनकी पत्नी कामिनी और बेटियाँ मन्नारा और मिताली हैं। सूत्रों के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Mannara Chopra's Father Passed Away

अभिनेत्री ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया है कि "अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि मेरे पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। वह हमारे परिवार की नींव थे" उनका अंतिम संस्कार 18 जून 2025 को दोपहर 1 बजे पश्चिम अंधेरी में किया जाएगा।

End of Feed