Mannara Chopra ने अभिषेक कुमार को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी, कारण पूछने पर दिया ये जवाब

Mannara Chopra Breaks Silence On Unfollowing Abhishek Kumar: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी मन्नारा चोपड़ा हाल ही में सुर्खियों में आ गईं। उन्होंने और अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। इस मामले पर अब मन्नारा चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है और कारण पूछने पर जवाब भी दिया है।

Mannara Chopra Breaks Silence On Unfollowing Abhishek Kumar: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आखिरी बार वह कलर्स के रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने सुदेश लहरी के साथ जमकर लोगों का मनोरंजन किया था। हालांकि अपने बिजी शेड्यूल के कारण मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को बीच में ही शो को अलविदा कहना पड़ा। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने और अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। उनके इस कदम से फैंस भी हैरान रह गए हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने बताया अभिषेक कुमार को अनफॉलो करने का कारण

End of Feed