Mahira Sharma and Shehnaaz Gill: टीवी और अब बॉलीवुड में मशहूर हो चुकी शहनाक गिल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। शहनाज गिल वैसे तो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। फैंस और शहनाज गिल के दोस्त उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए नहीं थक रहे। हालांकि इन सबसे में से जिसके विश ने ध्यान खींचा वो निकली मायरा शर्मा। एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने जन्मदिन के खसस मौके पर शहनाज गिल संग तस्वीर शेयर की जो बेहद ही क्यू लगी। आखिरकार शहनाज और माहिरा की कोल्ड वॉर पर पूर्ण विराम लग चुका है।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड पर गिरी कानूनी गाज, पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार
एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने तस्वीर शेयर की जिसमें वे शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को गले लगाते हुए नजर आईं। दोनों की बान्डिंग देख लोगों को शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की याद आ गई। माहिरा ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बधाई बेबी शहनाज।' जनता माहिरा और शहनाज की ये तस्वीर काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट से साफ हो गया है कि शो 'बिग बॉस 13' के घर में शुरू हुई कैट फाइट अब खत्म हो गई है। शहनाज गिल और माहिरा शर्मा की लड़ाई की वजह थे पारस छाबड़ा। शो की शुरुआत में शहनाज गिल का दिल पारस पर आ गया था लेकिन पारस का दिल माहिरा पर आ लटका था। ऐसे में शहनाज और माहिरा की पूरे शो के दौरान बहुत कम बनी। शो के दौरान शहनाज की सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा की पारस संग नजदीकियां बढ़ी।
बीते हफ्ते माहिरा शर्मा और शहनाज गिल को एक साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इन दिनों दोनों एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रहे हैं। बात करें माहिरा शर्मा की तो वे कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। साथ ही साल 2024 में माहिरा और पारस का ब्रेकअप हो गया था लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद। दूसरी तरफ शहनाज गिल अपने पंजाबी फिल्म के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। आखिरी बाद शहनाज को फिल्म 'इक कुड़ी' में देखा गया।
