ससुराल में 4 ताने दे रहे हैं तो 10 ताने देकर आना...' Mahhi Vij ने तलाक के 5 महीने बाद निकाली भड़ास

Mahhi Vij Video: टीवी एक्ट्रेस माही विज का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Mahhi Vij Video: ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) और दीपिका नागर केस के बाद देशभर में महिलाओं की सुरक्षा, दहेज उत्पीड़न और शादी के बाद होने वाले मानसिक दबाव को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट तक हर जगह इन मामलों की चर्चा हो रही है। दोनों केसों में परिवारों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-ट्विशा और दीपिका की मौत के बीच Kangana Ranaut ने लड़कियों को दी ये सलाह)

Mahhi Vij Video

माही विज ने तलाक के 5 महीने बाद निकाली भड़ास (pic credit-instagram)

माही विज ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने इंस्टाग्राम को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। माही ने कहा कि वो अपनी बेटी को सिखाएगी कि अगर उसके ससुराल वाले उसे 4 ताने देते हैं तो वो 10 ताने उन्हें मारे। इसके अलावा माही ने वुमन एंपावरमेंट के बारे में भी बात की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी बेटियों को यह सिखाइए कि शादी उनकी पहचान का अंत नहीं है और मायका हमेशा उनका अपना घर रहेगा। उन्हें यह भरोसा दीजिए कि अगर कभी कोई उनका अपमान करे, उन्हें मानसिक रूप से तोड़े या असुरक्षित महसूस कराए, तो वे बिना डर, शर्म या झिझक के वापस घर आ सकती हैं।बेटियों को यह मत सिखाइए कि हर हाल में सिर्फ समझौता करना ही सही है। अक्सर लड़कियों को रिश्ते बचाने और परिवार को जोड़कर रखने के नाम पर अपमान, ताने और यहां तक कि हिंसा तक सहने की सलाह दी जाती है। धीरे-धीरे वे यह मानने लगती हैं कि चुपचाप दर्द सहना ही ताकत है, जबकि ऐसा नहीं है।'

End of Feed