Mahhi Vij Find New Love: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों अपने शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में माही विज ने पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर ने सामने आते ही सबको हैरान कर दिया है। इसके बाद माही विज और जय भानुशाली दोनों खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच माही विज की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है। माही विज की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं माही विज ने किसके लिए और क्या पोस्ट लिखी है।
Image Source: Mahhi Vij And Salman Khan Instagram
माही विज ने दोस्त के लिए लिखी खास बात
माही विज एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है, जिसको लेकर सोशल मीडिया हलचल मच गई है। एक्ट्रेस माही विज ने अपने सोशल मीडिया पर बेस्ट फ्रेंड नदीम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वो नदीम को केक खिला रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने काफी बड़ा नोट भी शेयर किया। माही विज ने लिखा कि 'हां, कभी-कभी हम गुस्सा भी हो जाते हैं। हां, हम लड़ते भी हैं। हां, कभी कई दिनों तक बात नहीं करते। लेकिन चाहे चुप्पी कितनी भी लंबी हो, वो हमेशा उसी जगह खत्म होती है हम दोनों के पास। क्योंकि दिल के अंदर हमें पता है कि नदीम और माही एक हैं। हमारी आत्माएं ऐसे जुड़ी हैं कि शब्द कभी पूरी तरह बता नहीं सकते।' इसके आगे लिखा कि 'आई लव यू नदीम, न सिर्फ इसलिए कि तुम हो, बल्कि इसलिए कि तुम मुझे कैसा महसूस कराते हो, मेरे साथ खड़े रहते हो, मेरे दिल में रहते हो। तुम मेरे लिए घर हो, परिवार हो। आज भी और हमेशा।' इसके बाद से नदीम और माही के अफेयर को लेकर बात शुरू हो गई है।
कौन है नदीम?
नदीम सलमान खान की टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान टेलीविजन से जुड़े हुए हैं। वो सलमान खान के बहुत पुराने और करीबी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती कई दशकों से चली आ रही है। साल 2023 में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था।
