जय भानुशाली संग तलाक की खबरों के बीच अस्पताल में भर्ती हुईं माही विज, इस बीमारी ने जकड़ा शरीर

Mahhi Vij Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस माही विज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माही को तेज बुखार के चलते उन्हे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनके टेस्ट के बीमारी का पता चल गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि माही विज के शरीर को इस बीमारी ने जकड़ा।

Mahhi Vij Hospitalised: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। पीछे कई हफ्तों से खबर उड़ रही थी कि माही विज और जय भानुशाली की शादी खतरे में हैं। सिर्फ यही नहीं कहा ये भी गया कि माही और जय ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी भर दी थी और दोनों के बीच 'ट्रस्ट इशू' के चलते दूरियाँ बढ़ी। हालांकि बाद में माही विज ने रुमर्स फैलाने वाले यूजर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दे डाली। अब हाल ही में माही विज अस्पताल में भर्ती हो गई और उनके शरीर को इस बीमारी ने जकड़ लोया है।

Mahhi Vij Hospitalised

Image Source: Mahhi Vij Instagram

एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) पहले तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई। उनकी पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने पोर्टल को बताया, "हां, उन्हें तेज़ बुखार और बहुत कमज़ोरी है और उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अब कुछ टेस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अभी कुछ भी सही नहीं है। हालांकि एक्ट्रेस की हालत स्थिर है।" अब खबर सामने आई है कि माही विज को चिकनगुनिया हो गया है। फैंस माही के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। खुद माही विज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो काफी बीमार नजर आईं। बात करें माही विज के प्रोफेशनल करियर कि तो वो 9 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। माही विज जल्द ही कलर्स टीवी के सीरियल 'सहर होने को है' में नजर आने वाली हैं। फैंस माही के कमबैक के लिए काफी उत्सुक हैं।

End of Feed