'मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए...' प्रणित मोरे को मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने लगाई फटकार

CM Devendra Fadnavis on Pranit More: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बिना नाम लिए ही प्रणित मोरे को फटकार लगाई है।

CM Devendra Fadnavis on Pranit More: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान को लेकर प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उनके शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद 370 रुपये की बिरयानी को लेकर ऑडियंस में बैठे एक शख्स की टिप्पणी से शुरू हुआ था। हालांकि यह बयान प्रणित मोरे ने नहीं दिया था, लेकिन लोगों का कहना था कि उन्होंने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इस मामले पर सभी लोग रिएक्ट कर रहे है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी इस मामले पर बयान दिया है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-'चलते-फिरते आतंकवादी..', Pranit More और '370 की बिरयानी' विवाद पर फूटा Sunil Pal का गुस्सा, निकाली भड़ास)

CM Devendra Fadnavis on Pranit More

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात (pic credit-instagram)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात (pic credit-instagram)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि संविधान सभी को अपनी बात जाहिर करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति मर्यादा और सामाजिक सीमाओं को पार कर जाए। फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम है और वो खुद भी इसे देखना पसंद करते हैं, लेकिन मनोरंजन के नाम पर समाज की गरिमा और शालीनता का ध्यान रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हास्य और अभिव्यक्ति की आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। किसी की भावनाओं या सम्मान को ठेस पहुंचाना सही नहीं है।

End of Feed