Shivangi Joshi In Lock Upp 2: रियलिटी शो की दुनिया में हंगामा मचाने के लिए लॉकअप के सीजन 2 का ऐलान हो गया है। करीब चार बाद एकता कपूर का ये शो लौट रहा है और इस बार नए तेवर के साथ एकता कपूर अपने शो को लेकर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर लॉकअप 2 (Lock Upp 2) स्ट्रीम होने वाला है और शो के लिए मेकर्स ने सारी तैयारियां भी कर ली है। सामने आए प्रोमो में खुलासा हो गया है कि इस बार दो जेलर होंगे और अब शो की नई कंटेस्टेंट का भी खुलासा हो गया है, जो शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) है। लॉकअप 2 के जरिए शिवांगी जोशी रियलिटी शो की दुनिया में सबकी बैंड बजाने आ रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hunar Ali और मयंक गांधी का शादी के 9 साल बाद हुआ तलाक, सेट पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस)
shivangi joshi in lock upp 2 (photo credit- instagram)
शिवांगी जोशी की लॉकअप 2 में होगी एंट्री?
शिवांगी जोशी टीवी की मासूम और चुलबुली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो कॉन्ट्रोवर्सी से चार कदम ही रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर का भी इस्तेमाल सिर्फ फोटोज और वीडियोज शेयर करने के लिए करती हैं, लेकिन अब शिवांगी जोशी अपने करियर में कुछ नया करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिावंगी जोशी टीवी शो से थोड़ा से ब्रेक लेकर रियलिटी शो लॉकअप 2 में आ रही हैं। दावा है कि शिवांगी इस शो की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं और वह इस शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और एक्साइटेड भी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से इस एंट्री पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शिवांगी के फैंस एक्ट्रेस को रियलिटीज शोज में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मर्डर और तलाक देख कांप गईं Kanchi Singh, 30 साल की उम्र में शादी से किया इनकार; परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन)lock upp 2 (photo credit- instagram)
