Lock Upp 2 Press Conference: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का ऐलान एकता कपूर (Ekta Kapoor) पहले कर चुकी हैं। इस शो की शुरुआत 27 जून से नेटफ्लिक्स पर होने वाला है और शो को होस्ट रितेश देशमुख-फराह खान करने वाले हैं। अब शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) के मेकर्स की तरफ से पहली प्रेस कन्फ्रेस रखी गई, जिसमें एकता कपूर ने अपने शो के तीन कंटेस्टेंट्स का ऐलान कर दिया है। इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट राम कपूर बने हैं, जिन्होंने स्टेज पर काफी मस्ती की। इस शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) बनीं, जिनका रियलिटी शो में आना ही फैंस के लिए शॉकिंग रहा है और तीसरा नाम पामाला सेरेना का है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: सेट पर आखिरी दिन Farrhana Bhatt की दिखी सांप के साथ दोस्ती, फोटोज ने मचाया भौकाल)
lock upp 2 (photo credit- you tube)
धमाकेदार अंदाज में शुरू हुई लॉकअप 2 की प्रेस कॉन्फ्रेस
एकता कपूर ने अपने शो लॉकअप 2 की लॉन्चिंग काफी हंसी मजाक के साथ की। सबसे पहले स्टेज पर रितेश देशमुख और फराह खान को बुलाया गया, जो इस शो को होस्ट करने वाले हैं। दोनों ही शो के जेलर होंगे, जिनके इशारे पर कंटेस्टेंट्स नाचने वाले हैं। इसके बाद राम कपूर को बुलाया गया, जिनके साथ एकता कपूर ने काफी मस्ती की। एकता कपूर ने स्टेज पर बताया कि वह राम कपूर को लॉकअप में भेजने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने इस पल का काफी समय तक इंतजार किया है। इसके बाद शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना को स्टेज पर बुलाया गया। दोनों की एंट्री स्टेज पर काफी रॉकिंग हुई। शिवांगी और पामाला स्टेज पर जेल के बने एक सेट में खड़ी होकर आईं। यहां पर शिवांगी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जुड़वां बच्चों का पिता बनने बाद कितनी बदली Vivek Dahiya की जिंदगी? एक्टर ने कहा, 'काम से ब्रेक लेना पड़ा')lock upp 2 (photo credit- instagram)
