Laughter Chefs 3: सेट पर मामी सुनीता आहूजा को देख पैरों में गिर गए कृष्णा अभिषेक, सन्न पड़ गईं कश्मीरा शाह

Krushna Abhishek Falls At Sunita Ahuja Feet in Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में सुनीता आहूजा की एंट्री हुई, जिन्हें देख कृष्णा अभिषेक उनके पैरों में गिर गए।

Krushna Abhishek Falls At Sunita Ahuja Feet in Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में हर सप्ताह नए-नए मेहमान आते हैं जो शो में और जान डाल देते हैं। वहीं इस सप्ताह 'लाफ्टर शेफ्स 3' पर एक ऐसे मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिन्हें देख खुद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी भावुक हो गए। वो मेहमान कोई और नहीं बल्कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) हैं। उन्हें देख कृष्णा अभिषेक सीधा उनके पैरों में गिर गए। वहीं कश्मीरा शाह भी दूसरी ओर सास के सामने सन्न रह गईं। यह भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी संग कृष्णा-कश्मीरा के मिलाप पर Arti Singh ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मुझे और खुशी होती अगर...

krushna abhishek

गोविंदा की पत्नी को देख पैरों में गिर गए कृष्णा अभिषेक, फोटो क्रेडिट- कलर्स यू-ट्यूब

    'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि पूरी कास्ट मिलकर समर्थ जुरेल को बर्थडे पर जबरदस्त सरप्राइज देती है। पहले टीम समर्थ जुरेल को इग्नोर करती है और बाद में उनके साथ स्टंट करती है। वहीं कुकिंग बैटल के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के हंसी-मजाक का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 'लाफ्टर शेप्स 3' में आगे दिखाया गया कि कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अपनी मस्ती में चूर होते हैं, लेकिन तभी कोई पीछे से कृष्णा अभिषेक का नाम पुकारता है। जैसे ही शो का दरवाजा खुलता है, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह हैरान रह जाते हैं। यह भी पढ़ें: 'जो बात बंद कमरे में होनी थी वो...' मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन

    End of Feed