Laughter Chef 2 Promo: कलर्स टीवी का मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। भरपूर एंटेरटेंमेंट के चलते शो टीआरपी लिस्ट में भी गदर काट रहा है। हर दिन शो में नए नए चैलेंज से टीवी स्टार्स को गुजरना पड़ता है। मेकर्स भी दर्शकों को शो से बांधे रखने के लिए तिगडम लगाते हैं। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया जो शिवरात्रि स्पेशल होगा। शो के दौरान मन्नारा चोपड़ा ने लड्डू के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
टीवी दुनिया का मसालेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) कि प्रोमो की शुरुआत होस्ट भारती सिंह से होती है जो शिवरात्रि स्पेशल एपिसोड का एलान करती है। शेफ हरपाल सिंह सोखी सभी टीवी सितारों को शिवरात्रि के प्रशाद में लड्डू बनाने का टास्क देते हैं। हर कोई अपने अपने किचन एरिया में जाकर लड्डू बनाने लगते हैं। होस्ट भारती सिंह का ध्यान मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopda) ने खींचा जब एक्ट्रेस ने लड्डू के लिए बूंदी को पानी में डाल देंगी। मन्नारा भारती से कहती हैं कि ऐसा करने से उनका लड्डू सॉफ्ट बनेगा। यह देख भारती मन्नारा के आगे हाथ जोड़कर किचन से दूर रहने की सलाह देती है।
प्रोमो में आगे मन्नारा चोपड़ा की हरकत देख एल्विश यादव भी हंसी नहीं रोक पाए और हार को एक तरफा बताया। ये प्रोमो देख मन्नारा चोपड़ा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। लाफ्टर शेफ में इस बार रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा अबदु रोजिक, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल नजर आ रहे हैं। लाफ्टर शेफ सीजन 2 की टीआरपी सोनी टीवी के शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' को टक्कर दे रही है।
