Laughter Chefs 2 के विनर बने एल्विश यादव, करण कुंद्रा को भी मिली चमचमाती ट्रॉफी

Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीती रात शो का फिनाले हुए और इस बार एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने बाजी मार ली। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपने नाम शो की चमचमाती ट्रॉफी की। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Laughter Chefs 2 Winner: टीवी दुनिया का घर घर देखा जाने वाला कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार शो जनता का मनोरंजन कर रहा है। इस शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी ने होस्ट किया। ये सीजन किसी रोलर कोस्ट राइड से कम नहीं था। 'लाफ्टर शेफ 2' में पहले सीजन के कंटेस्टेंट का शामिल होना, नए नए ट्विस्ट से लेकर कई अन्य चीजों ने शो का मजा बरकरार रखा। हालांकि जनता को कल 'लाफ्टर शेफ 2' के दो विनर मिल गए हैं, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Laughter Chefs 2 Winner

Image Source: Colors TV

कल 27 जून को 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस शो की ट्रॉफी एल्विश यादव (Elvish Yadav) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने जीती। दोनों ने अपने बेहतरीन खाने से सिर्फ दिल नहीं बल्कि शो के विनर का टाइटल भी चुराया। फैंस इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइयाँ दे रहे हैं। एल्विश यादव के साथ इस सीजन में अब्दु रोजिक नजर आए थे लेकिन बाद में उन्हे करण कुंद्रा ने रिप्लेस किया था। दोनों की जोड़ी अन्य सेलेब्स को टक्कर दे रही थी। एल्विश यादव की जीत से उनकी आर्मी उर्फ फैंस काफी खुश हैं। करण कुंद्रा भले ही पहले सीजन नहीं जीत पाए लेकिन इस बार उन्होंने काया पलट दी।

End of Feed