सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को याद करते हुए पत्नी ने लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- हमेशा तुमसे प्यार करूंगी, जब तक...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2022, 08:40 PM IST

Siddhant Vir Suryavanshi wife penned down emotional note for actor: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी और सुपर मॉडल अलीसा राउत ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अलीसा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी और सिद्धांत की थ्रोबैक फोटो शेयर की है।

Siddhant Vir Suryavanshi wife penned down emotional note for actor: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhant Vir Suryavanshi) के जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर की पत्नी और सुपर मॉडल अलीसा राउत (Aleisa Raut) ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपनी और सिद्धांत की पहली फोटो भी शेयर की है। उनका भावुक पोस्ट देख फैंस बेहद इमोशनल हो गए। सूर्यवंशी को कुसुम, वारिस, सूर्यपुत्र करण जैसे टीवी शोज से घर- घर में पहचान मिली थी। 46 साल की उम्र में एक्टर को जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था और वो बेहोश होकर गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। एक्टर अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे।

siddhant and alesia

siddhant and alesia (credit pic: instagram)

अलीसा ने सिद्धांत को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट

End of Feed