तुलसी के बेटा-बहू ने 23 साल के रिलेशनशिप के बाद रचाई शादी, अब पोस्ट शेयर कर बोलीं स्मृति ईरानी- कुछ प्रेम कहानी...

Smriti Irani Reaction On Sandeep Baswana And Ashlesha Sawant Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब उनकी शादी पर स्मृति ईरानी ने पोस्ट शेयर कर रिएक्शन दिया है। बता दें कि दोनों 23 साल से रिलेशनशिप में थे।

Smriti Irani Reaction On Sandeep Baswana And Ashlesha Sawant Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने करीब 23 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी रचाई है। अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने वृंदावन में प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिये, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। संदीप बसवाना (Sandeep Baswana) और अश्लेषा सावंत की शादी पर उन्हें टीवी सितारों से लेकर फैंस भी खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अब उनकी शादी को लेकर ऑनस्क्रीन मां स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने पोस्ट शेयर रिएक्शन दिया है। स्मृति ईरानी ने बताया कि वे लोग एक-दूजे के प्यार में दीवाने थे। साथ ही उनका रिश्ता किसी परंपरा के साथ नहीं बल्कि वास्तविकता के साथ शुरू हुआ था।

End of Feed