Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के इस TV एक्टर का हुआ निधन, विलेन बन बनाई थी पहचान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi TV Actor Died: टीवी इंडस्ट्री का मशहूर सीरियल क्यूंकी सास भी कभी बहु थी फ़ेम एक्टर विकास सेठी (Vikash Sethi) का निधन हो गया ही। 48वर्षीय एक्टर अब इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं जिससे पूरी टीवी इंडस्ट्री में मातम सा छा गया है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi TV Actor Died: एकता कपूर का फेमस सीरियल क्यूंकी सास भी कभी बहु थी को कोई कैसे भूल सकता है। तुलसी बन घर-घर में मशहूर हुई स्मृति ईरानी कामयाबी की बुलंदियों को पार कर रही हैं। इसी बीच इस सीरियल के कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे सभी को शॉक लगा है। सीरियल में नजर आ चुके विकास सेठी (Vikas Sethi) का निधन हो गया है 48 साल की उम्र में। कम उम्र में ही एक्टर टीवी के साथ-साथ दुनिया को छोड़ स्वर्ग सिधार गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Actor Vikas Sethi Dies At the age 48

टीवी से लेकर बॉलीवुड कर विकास सेठी (Vikas Sethi) ने छोटे-मोटे रोल कर अपनी पहचान बनाई। टीवी में क्यूंकी सास भी कभी बहु थी, कसौटी जिंदगी की और कहीं तो होगा जैसे सीरियल में विकास विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में खबर आई की हार्ट अटैक के चलते विकास को अपनी जान गवानी पड़ी। 48 वर्षीय विकास काफी समय से परदे पर नजर नहीं आ रहे थे लेकिन सोशल मीडिया पर वह फैंस संग पूरा अपडेट रहते थे। हर कोई इस चमकते सितारे के जाने से काफी दुखी हैं।

End of Feed