'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ वापसी करेंगी एकता कपूर, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय संग फिर रचेंगी इतिहास!

Ekta Kapoor To Reprise Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को टीवी का सबसे ऐतिहासिक शो माना जाता है, क्योंकि इसने टीवी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एकता कपूर एक बार फिर से इस शो के साथ धूम मचा सकती हैं।

Ekta Kapoor To Reprise Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने टीवी को कई ऐसे सीरियल्स दिये हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर इतिहास रच दिया है। 'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'कहानी घर घर की' जैसे एकता कपूर के कई शो आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं। एकता कपूर के कल्ट शोज में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) भी शामिल है, जो दर्शकों का पसंदीदा रहा है और आज भी लोग उसे देखना पसंद करते हैं। खास बात तो यह है कि एकता कपूर एक बार फिर से इस शो के साथ इतिहास रच सकती हैं। इतना ही नहीं, एकता कपूर (Ekta Kapoor) के इस शो में ओरिजनल कास्ट यानी स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ही अहम भूमिका में नजर आएंगे।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ फिर इतिहास रचेंगी एकता कपूर

End of Feed