टीवी मसाला

Naagin 7 Confirm: एकता कपूर ने नागिन के फैंस को दी ईदी, सीजन 7 पर दे डाली बड़ी अपडेट

Naagin 7 Confirmed: टीवी शोज की रानी एकता कपूर नागिन के 6 सफल सीजन के बाद अब इसका सीजन 7 लेकर आ रही है। पिछले कई महीनों से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार एकता कपूर ने इस सीजन पर अपडेट दे दी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Naagin 7 Confirmed

Naagin 7 Confirmed: टीवी का फेवरेट और सबसे वायरल शो में से एक नागिन का सीजन ( Naagin 7) 7 जल्द ही आने वाला है। पिछले कई दिनों से यह चर्चा सुनने को मिल रही थी कि एकता कपूर अब नागिन का अगला सीजन नहीं बनाएगी। इन सब अफवाहों का खंडन करते हुए नागिन की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुद कन्फर्म किया है कि शो का 7 वां सीजन जल्द आ रहा है। ईद के मौके पर एकता ने एक वीडियो अपलोड की है जिसमें वह नागिन 7 पर बड़ी जानकारी देती दिखाई दे रही हैं।

एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) का सबसे पॉपुलर शो नागिन सीजन 7( Naagin 7) के साथ वापिस लौट रहा है। कल एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पहले फैंस को ईद की बधाई दी और फिर नागिन 7 पर अपडेट दी। वीडियो में देखा जा सकता है एकता कपूर हाथ में फोन पकड़े हुए है और वीडियो बना रही है। उनके पीछे दो लड़कियां बैठी हैं जिनके हाथ में कुछ फाइल है। एकता कपूर कहती है कि नागिन 7 कहां है तभी पीछे बैठी हुई लड़की कहती है कि नागिन 7 रास्ते में है और जल्द आ रहा है। एकता कपूर कहती है जी हाँ जल्दी आ रहा है नागिन 7।

फैंस ने ऐसी किया रिएक्ट

एकता कपूर की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पिछले दो साल से बोल रहे हैं नागिन 7 आ रहा है लेकिन कब आएगा। एक यूजर ने लिखा कि मैम अब और इंतजार नहीं होगा जल्दी रिलीज कर दें। बताते चले कि नागिन 7 के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर टीवी अभिनेत्री ईशा मालविया का नाम सामने आ रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article