'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी हुई लीक? इतने महीने ही स्क्रीन पर दिखेंगे महिरी और तुलसी विरानी

Amar Upadhyay Revealed KSBKBT 2 Plot: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लॉन्च हो चुका है और आप सभी को एक बार फिर तुलसी और मिहिर विरानी की जोड़ी देखने को मिली। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमर उपाध्याय ने कहानी की स्टोरी लाइन का खुलासा किया।

Amar Upadhyay Revealed KSBKBT 2 Plot: एकता कपूर का घर घर मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे भाग के साथ दस्तक दे चुका है। हर जगह बस इसी सीरियल की चर्चा हो रही है। मेकर्स सोशल मीडिया का फायदा उठाकर सीरियल का बज बनाने में कामयाब रहे। साल 2000 में लॉन्च हुआ ये सीरियल आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा किए हुआ है। अब हाल ही में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' मिहिर विरानी का किरदार निभा रहे अमर उपाध्याय ने कहानी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुन अअब चौंक जाएंगे।

Amar Upadhyay Revealed KSBKBT 2 Plot

Image Source: Rohit Suchanti Instagram

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में टीवी एक्टर अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) ने बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' एक लिमिटेड सीरीज होगी जो बस 10 से 12 महीने तक ही चलेगा। ये पहले जैसा नहीं होगा कि 8 साल तक सीरियल चला और हिट हो गया।' अमर ने सीरियल की कहानी का स्पॉइलर भी दिया कि मिहिर विरानी एक बड़ा बिजनेसमैन बन चुका है। मिहिर और तुलसी का रिश्ता और भी गहरा हो गया है। साथ ही जो तीन नए बच्चे आए हैं उनके साथ मिहिर और तुलसी के मतभेत होने वाले हैं। इस बार पुरानी और नई पीढ़ी के बीच होने वाले टकराव को दिखाया जाएगा।

End of Feed