Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने शेयर किया फेयरवेल वीडियो, आखिरी दिन भावुक हुए रोहित सुचांती

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Wrap Up: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर फेयर वीडियो साझा किया है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Wrap Up: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जबरदस्त धाक जमाई। साथ ही अपनी हर कहानी के साथ दर्शकों का खूब दिल जीता। लेकिन अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म होने को आ गया है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी एपिसोड की तारीख भी सामने आ गई है। वहीं शो के रैपअप पर स्मृति ईरानी ने एक फेयरवेल वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कैमरा के पीछे मौजूद टीम को फैंस से रूबरू कराया। इतना ही नहीं, शूटिंग के आखिरी दिन कई कलाकार भावुक नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के तीसरे सीजन की आहट? अमर उपाध्याय के हिंट ने बढ़ाई हलचल

KSBKBT 2: स्मृति ईरानी ने शेयर किया फेयरवेल वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के रैप-अप पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने पर्दे के पीछे की टीम से मुलाकात कराते हुए कहा, "वो लोग जो पर्दे के पीछे की ताकत हैं, आपका उनसे परिचय कराना है। ये हमारी प्रोडक्शन टीम है। अगर ये लोग कैमरा स्विच ऑन न करे और लाइट न चमकाए तो हम में से कोई नहीं दिखाई देगा।" स्मृति ईरानी ने डायरेक्टर से रूबरू कराते हुए कहा, "ये मुजम्मिल देसाई हैं जो डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे हैं।" स्मृति ईरानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "पर्दा गिरने से पहले, जादू के पीछे मौजूद लोगों से मिलें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sorab Bedi ने निहारिका को कभी नहीं किया डेट! खुद किया खुलासा, डेलनाज संग एज गैप पर बोले- उससे सुंदर लड़की...

    End of Feed