Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को पाने के लिए नोयना ने की हदें पार, बापजी के सामने खोला राज

KSBKBT 2: स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में नोयना मिहिर और तुलसी के खिलाफ जाकर साजिश रचेगी जिससे शांति निकेतन संकट में पड़ जाएगा।

KSBKBT 2: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बोछार हो रही है। दर्शकों के दिल-दिमाग के बाद अब सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी जमकर राज कर रहा है। जैसा की आपको मालूम है तुलसी और मिहिर शांति निकेतन को बचाने के लिए एक साथ होने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन अब इस असलियत का भांडा फूटेगा। अपकमिंग एपिसोड में नोयना मिहिर को पाने के लिए इस हद तक गुजर जाएगी कि शांति निकेतन को खतरे में डालेगी। अब झूठ बोलने की कीमत मिहिर और तुलसी साथ उठाएंगे लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

End of Feed