Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain में हुई मिहिर की वापसी, नए अवतार में धमाका करेंगे Amar Upadhyay

Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain: टीवी सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में मिहिर विरानी की वापसी होगी।

Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 खत्म हो गया है। शो में तुलसी की कहानी को मेकर्स ने अच्छे नोट पर खत्म किया, लेकिन एकता कपूर का सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं (Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain) चल रहा है। ये सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिन ऑफ है, जिसमें वृंदा और अंगद की कहानी दिखाई जा रही है। शो में अंगद का रोल रोहित सुचांती निभा रहे हैं और तनीषा मेहता शो में वृंदा में काफी पसंद की जा रही हैं। शो के ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को पसंद आ रहे हैं और इसी बीच मेकर्स नया धमाका करने वाले हैं। शो में मिहिर विरानी के कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है, जिसे अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) निभाते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डबल स्टैंडर्ड... पीठ पीछे बुराई', लव गिल संग लड़ाई में Sana Maqbul ने Mahhi Vij को किया टारगेट?

Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain:

Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain: (photo credit- instagram)

    क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में मिहिर विरानी की एंट्री

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के कई कलाकार क्योंकि रिश्ते के भी रूप बदलते हैं में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही कहानी में नोइना की एंट्री हुई है, जो सुधर गई है, लेकिन अब मेकर्स शो में नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। शो में जल्द ही मिहिर की एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिहिर के रोल में अमर उपाध्याय शो में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे कहानी एक बार फिर कुछ और मोड़ लेती हुई नजर आएंगी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या नोइना अब फिर से मिहिर को देखकर फ्लिप मार देंगी या फिर वह सीधी ही चलेगी। क्या मेकर्स मिहिर की एंट्री के साथ नोइका के रोल में भी कुछ बदलाव करेंगे। हालांकि, फैंस शो में तुलसी की वापसी की भी मांग कर रहे हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Mahhi Vij संग टास्क में बेटी 'तारा' को घसीटने पर भड़के Jay Bhanushali, बोले- 'अब नहीं देखूंगा'

      शो में क्या चल रहा है?

      बता दें कि शो की कहानी वृंदा और अंगद की है, लेकिन अंगद ने वृंदा को खुद से हमेशा दूर कर दिया है, जिसके बाद वृंदा ने बड़ा फैसला लिया। वृंदा अब कार्तिक से शादी कर रही है और इस बात की भनक अंगद को लग चुकी है। इस वजह से दोनों परिवार में काफी टेंशन हो रही है। अब कार्तिक और वृंदा की शादी को रोकने के लिए मिताली ने चालबाजी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, वृंदा और कार्तिक की शादी की वजह से रितिक और मुन्नी के बीच भी तनाव शुरू हो गया है। रितिक का ध्यान फिलहाल वृंदा और अंगद पर है, जिस वजह से वह मुन्नी पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

      End of Feed