करण वीर मेहरा को पाकिस्तान भेजना चाहते हैं कुशाल टंडन, एक्टर की हिंदू-मुस्लिम एकता कविता का भी उड़ाया मजाक

Kushal Tandon Troll Karan Veer Mehra: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद करण वीर मेहरा ने हिंदू-मुस्लिम की एकता पर कविता पोस्ट की थी। ऐसे में एल्विश यादव के बाद अब टीवी एक्टर कुशल टंडन ने करण वीर मेहरा का मजाक उड़ाया और उन्हे पाकिस्तान भेजने की बात कही।

Kushal Tandon Troll Karan Veer Mehra: शो 'बिग बॉस 18' विनर और एक्टर करण वीर मेहरा इन दिनों लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम की एकता पर कविता शेयर की थी। वीडियो में नम आँखों से करण वीर मेहरा लोगों को लिखी हुई कविता सुनाई। ये देख एल्विश यादव ने उन्हे ट्रोल करने में जरा सा समय नहीं लगाया। अब इसके बाद करण वीर को टीवी एक्टर कुशाल टंडन से भी बेइज्जती का सामना करना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर कुशाल ने क्या कहा।

Kushal Tandon Troll Karan Veer Mehra

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट कर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) लिखते हैं 'अरे भाई इसके बाथरूम का कोई पानी बंद कराओ। पाकिस्तान की टिकेट करवाओ इसकी।' दरअसल वीडियो में करण के इंटरव्यू में एक क्लिप देखने को मिली जिसमें वो कबूल कर रहे हैं कि वो खुद पाकिस्तान से है। करण ने बताया कि उनके दादा पेशावर से और नानी अमृतसर की हैं। बस फिर लोगों के साथ-साथ कुशाल टंडन भी करण वीर को पाकिस्तान भेजना चाहते हैं। इससे पहले एल्विश x पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान से वोट आए थे क्या?

End of Feed