Anupama में TRP की खातिर लीप ला रहे हैं मेकर्स, अब टीटू उर्फ Kunwar Amar Singh ने तोड़ी चुप्पी

Kunwar Amar Singh react on Anupama leap: राजन शाही के शो अनुपमा को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स जल्द इसमें 15 साल का लीप लेकर आने वाले हैं। जिसके बड़बहुत से नए किरदारों की शो में एंट्री हो सकती है। हालांकि अब टीटू का किरदार निभा रहे कुंवर अमर सिंग (Kunwar Amar Singh) ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Kunwar Amar Singh react on Anupama leap: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो अनुपमा इस दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। खबर आ रही है की राजन शाही के शो में 15 साल का लीप आने वाला है। जी हाँ! बता दें की वर्तमान ट्रैक को देखते हुए मेकर्स शो में बड़ा लीप लेकर आने वाले हैं। जिसके बाद रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को छोड़ बहुत से किरदारों का पत्ता साफ हो जाएगा। हालांकि अनुपमा में आने वाले लीप को लेकर टीटू का किरदार निभा रहे कुंवर अमर सिंग (Kunwar Amar Singh) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Kunwar Amar Singh react on Anupama leap

स्टार प्लस के शो अनुपमा (Anupama) में लीप को लेकर इंडियन फोरम ने टीटू का किरदार अदा कर रहे कुंवर अमर सिंह से बात की। जब कुंवर (Kunwar Amar Singh) से शो में आने वाले लीप के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा "मुझे लीप के बारे में कोई अंदाज नहीं है। अभी तक प्रोडक्शन हाउस से कोई भी ऐसी खबर सामने नहीं आई है। जब कुंवर से आगे पूछा गया की "क्या लीप के बाद उन्हें आगे देखने को मिलेगा। तो अभिनेता ने कहा "मैं अभी इस पर कुछ भी कमेन्ट नहीं करना चाहता हूँ, जब तक मुझे कुछ अफिशल खबर नहीं आ जाती।"

End of Feed