'मैं नहीं मानती कि वो स्पिरिचुअल है...'- तान्या मित्तल के लिए कुनिका सदानंद ने कही बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो

Kunickaa Sadanand Do Not Think Believe That Tanya Mittal Is Spiritual: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी पहचान बनाने वाली कुनिका सदानंद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिये इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के बारे में बात की है। उनका कहना है कि मैं नहीं मानती कि तान्या आध्यात्मिक हैं।

Kunickaa Sadanand Do Not Think Believe That Tanya Mittal Is Spiritual: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी पहचान बनाने वाली कुनिका सदानंद अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहकर लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक्ट्रेस ने यूं तो बिग बॉस में लंबा सफर तय किया था, हालांकि वह फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गईं। लेकिन इन सबसे इतर कुनिका सदानंद हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के बारे में भी बात की। साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि वह नहीं मानती हैं कि तान्या मित्तल एक आध्यात्मिक इंसान हैं। अपनी कही गई बातों के लिए कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) खूब चर्चा में बनी हुई हैं।

End of Feed